लोगों की समस्याओं से अवगत हुए डीएम

डुमरिया में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

अधिकारियों को समस्या के त्वरित समाधान का दिया निर्देश कुर्साकांटा. बिहार सरकार के सात निश्चय 3.0 के तहत सात निश्चय सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के तहत बुधवार को कुर्साकांटा प्रखंड अंतर्गत डुमरिया पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कबीर कुट्टी टोला सुंदरी मठ में जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए. आमजन की समस्या को सुन कर इसका त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आयोजित प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों की समस्याओं का गंभीरता पूर्वक सुना व इसके निराकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया. कार्यक्रम की आरंभ में डुमरिया पंचायत की मुखिया खुशबू देवी ने जिलाधिकारी विनोद दूहन, डीडीसी रोजी कुमारी सहित अन्य अतिथियों को बुके भेंट कर कार्यक्रम में उनका स्वागत किया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, विद्युत, जीविका, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य आपूर्ति, कल्याण विभाग, पशुपालन सहित अन्य विभागों के अलग अलग स्टॉल लगाये गये थे. इन स्टॉल के माध्यम से विभागवार आमजनों की समस्या से जुड़ा आवेदन एकत्र किया गया. जिलाधिकारी बारी-बारी से सभी स्टॉल पर पहुंच कर लोगों की समस्याओं को जाना व इसके त्वरित निष्पादन को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी विनोद दूहन ने कहा कि प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाना है. ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके. वहीं आम लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है. मौके पर डीडीसी रोजी कुमारी, डीसीएलआर एस प्रतीक, एसडीएम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सुबोध कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मनीष कुमार, एसडीओ आरडब्ल्यूडी संजीव कुमार पासवान, मनरेगा डीपीओ मो अफरोज अहमद, समेत संबंधित विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी समेत बीडीओ नेहा कुमारी, सीओ आलोक कुमार, बीपीआरओ अमित कुमार मिश्र, बीएओ दीपेश कुमार साह, आरओ मुकेश कुमार मंडल, पीओ अफरोज अहमद, बीपीएम राधेश्याम चौबे आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >