कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन को हमेशा चलाने की मांग

इस ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को होगी सहूलियत

फारबिसगंज. पहली बार फारबिसगंज के रास्ते कटिहार से अमृतसर के लिए 05736 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन को स्थायी रूप से चलाने की मांग तेज हो गयी है. इस ट्रेन के परिचालन से अररिया, फारबिसगंज, जोगबनी व नरपतगंज आदि इलाके के लोगों को अमृतसर आने-जाने में काफी सुविधा होगी. कांग्रेस नेता व समाजसेवी कपिल अंसारी ने कहा इस ट्रेन को स्थायी रूप से चलाना चाहिए. इस से इस इलाके के लोगों को काफी लाभ मिलेगा. ऐसे रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 05735/36 कटिहार अमृतसर भाया फारबिसगंज स्पेशल ट्रेन का हुआ. अवधि में विस्तार किया जाता रहा है. त्योहार के बाद बड़ी संख्या में अपने काम लौटने की भीड़ ट्रेन में देखी जा सकती है. अमृतसर जाने के लिए पहले लोगों को कटिहार जा कर आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ना पड़ता था. लेकिन इस ट्रेन के परिचालन से लोगों को काफी लाभ मिल रहा है. इस ट्रेन को स्थायी रूप से चलाने की मांग उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से की है. उन्होंने इस ट्रेन के वर्तमान रेक को एलएचबी में बदलकर चलाए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा फारबिसगंज से अमृतसर के लिए एक मात्र सीधी ट्रेन है इस लिए इस ट्रेन को स्थाई रूप से चलाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >