जोगबनी. जोगबनी के हाईस्कूल मैदान में इंडो नेपाल क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित रामसागर राय मेमोरियल डे नाइट टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच सिवान व सुनसरी (नेपाल) के बीच खेला गया. गुरुवार को हुए मुकाबले में सिवान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सिवान की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 261 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य नेपाल सुनसरी के सामने रख दिया. सिवान की ओर से बल्लेबाजी करते हुए फहीम अनवर ने 45 गेंद पर 96 रनों की पारी खेली तो वहीं मनीष गिरी ने 50 बॉल पर 87 रन बनाये. वहीं नेपाल सुनसरी के गेंदबाज विकल्पा व प्रतीक ने 2-2 विकेट हासिल किये. वही पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुनसरी नेपाल की टीम ने 18.1ओवर में सभी विकेट खोकर 114 रन पर सिमट गयी. सीवान की टीम 147 रनों के बड़े अंतर से पहला सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया. वही सिवान की ओर से गेंदबाज शब्बीर खान ने 4 मयंक ने 2 विकेट लिए. वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी फहीम अनवर को पूर्व वार्ड पार्षद उषा देवी के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. वहीं अंपायर की भूमिका ओमप्रकाश व अनामी शंकर ने निभाई. मौके पर जोगबनी नगर के पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय , भीम राय के साथ-साथ कमेटी के अध्यक्ष अंजार अहमद, सद्दाम हुसैन, सनी रियाज, जसीम , जिशान, गणेश साह के अलावा अन्य लोगों की उपस्थिति रही. Yahoo Mail: Search, organise, conquer
पहले सेमीफाइनल मैच में सीवान ने 147 रनों से सुनसरी (नेपाल) को हरा फाइनल में किया प्रवेश
मैच को लेकर खिलाड़ियो में था विशेष उत्साह
