ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट की बैठक में लिये कई निर्णय

इंजीनियरिंग काॅलेज में हुई बैठक

सिमराहा. सिमराहा स्थित फणीश्वर नाथ रेणु अभियंत्रण महाविद्यालय में शुक्रवार को मासिक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ असीम कुमार ठाकुर ने की. जिसमें विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों व संबंधित अधिकारी भी उपस्थिति थे. बैठक में प्रमुख रूप से जीएम डीआइसी, प्रतिनिधि कृष्ण कुमार भारती, जिला नियोजन पदाधिकारी के प्रतिनिधि आदित्य प्रकाश व श्रम अधीक्षक के प्रतिनिधि अमित कुमार सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया. बैठक के दौरान पूर्व निर्धारित एजेंडे पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया. बैठक में 19 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 तक वर्चुअल व ऑफलाइन माध्यम से जॉब फेयर के सफल आयोजन व छात्रों को उपलब्ध रोजगार के अवसर पर भी चर्चा हुई. प्राचार्य ने बताया कि माह फरवरी तक संस्थान में अध्ययनरत कुल 106 छात्रों में से 92 छात्रों का सफलतापूर्वक प्लेसमेंट सुनिश्चित किया जा चुका है. जो संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. प्राचार्य ने सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में और अधिक प्रभावी प्लेसमेंट गतिविधियों के संचालन पर बल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >