सिलिंडर नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

कई लोगों को खाली सिलिंडर लेकर वापस लौटना पड़ा

भरगामा. प्रखंड स्थित जागेश्वरी गैस गोदाम पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया. उपभोक्ताओं का आरोप था कि कई दिनों से गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिसके कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि वे सुबह से ही गोदाम पर गैस लेने के लिए पहुंचे थे. लेकिन घंटों इंतजार करने के बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं दिया गया. इससे नाराज होकर उपभोक्ताओं ने गोदाम परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए गैस की नियमित आपूर्ति की मांग की. उपभोक्ताओं ने कहा कि रमजान के महीने में गैस सिलिंडर की अधिक जरूरत होती है. ऐसे समय में गैस नहीं मिलने से घर में खाना बनाने में काफी दिक्कत हो रही है. कई लोगों को खाली सिलिंडर लेकर वापस लौटना पड़ा. वहीं गोदाम से जुड़े कर्मियों ने बताया कि आपूर्ति में कमी होने के कारण सभी उपभोक्ताओं को तुरंत गैस उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा है. जैसे ही पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध होगा, उपभोक्ताओं को वितरण किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >