केंद्र लेवल जांच परीक्षा का आयोजन

परीक्षा में 21 अभ्यर्थी शामिल हुए

परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत अररिया. अररिया प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में ग्रीष्माकालीन सत्र के लिए विद्यार्थियों में जांच परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा में 21 अभ्यर्थी शामिल हुए. इस परीक्षा का संचालन प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक डॉ बृज किशोर राम, अररिया के शिक्षक डॉ सुबीर राना, अनुमंडल पिछड़ व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी, फारबिसगंज सह नोडल प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र अररिया अनिमेष मयंक के नेतृत्व में हुआ. केंद्र के निर्देशक डॉ बृज किशोर राम ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है. वहीं विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि आप अपनी योजना को जितने बेहतर तरीके से अमल में लायेंगे, आप उतना ही अपनी मंजिल (सफलता) के करीब पायेंगे. जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्ति के लिए नियमित कठिन परिश्रम अति आवश्यक होता है. इस मौके पर प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के नोडल पदाधिकारी अनिमेष मयंक ने कहा कि प्रतियोगिता की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए पढ़ाई की सही रणनीति आवश्यक है. इसकी परीक्षाओं को लेकर प्रतिभागियों में एक भ्रम की स्थिति रहती है कि सफलता के लिए अंग्रेजी माध्यम का होना जरूरी है, जबकि ऐसा नहीं है. इस दौरान मौजूद परिक्षा के बाद छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया. मौके पर अररिया कॉलेज के कार्यालय कर्मचारी कन्हैया कुमार मिश्रा, कंप्यूटर ऑपरेटर मखमुर आलम, शिक्षक, छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >