चित्रकार श्री नारायण सिंह के निधन पर शोक

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम कर चुके हैं सम्मानित

नरपतगंज. नरपतगंज नगर पंचायत मधुरा उत्तर वार्ड संख्या 03 निवासी 86 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी स्व विश्वनाथ सिंह के पुत्र मशहूर चित्रकार 86 वर्षीय श्रीनारायण सिंह का शनिवार को निधन हो जाने से परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है. जानकारी मिलते ही दिन भर विधायक देवंती यादव सहित जनप्रतिनिधियों व लोगों का तांता लगा रहा, मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. वे अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री भरा पूरा परिवार छोड़कर गये हैं. उनके पुत्र रणधीर सिंह ने बताया कि उनके पिता को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री ने वर्ष 1959 में भीम नगर कोसी बराज के उद्घाटन के समय उसके पिता ने उनका चित्र बनाकर भेंट किया था. उसी समय पंड़ित नेहरू ने उन्हें 100 रुपये नगद व पुरस्कार देकर सम्मानित किया था. यही नहीं प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से भी कई बार मिलकर उनकी पेंटिंग बनाया, भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम से पटना में मिलकर उन्हें पेंटिंग दिया व राष्ट्रपति ने भी उन्हें सम्मानित किया था. उन्होंने बताया कि शुरू से हीं वह पेंटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाया हैं. उनकी बनाई पेंटिंग कई राष्ट्रीय व क्षेत्रीय प्रदर्शनियों में प्रदर्शित भी हुई. भारत के कई दिग्गज नेता, अभिनेता व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक को उन्होंने पेंटिंग बनाकर उन्हें भेंट कर अपनी कला का प्रतिभा दिखाया.

मिलता सरकार का साथ तो, कला को मिलती राष्ट्रीय पहचान

श्री नारायण सिंह के अंदर जो हुनर थी वह सिमट कर रह गई व उनका प्रतिभा गांव में हीं दम तोड़ दिया. श्री नारायण सिंह के पुत्र रणधीर सिंह बताते हुए फफक पड़े, उन्होंने कहा कि यह कसक उन्हें हमेशा रहेगी कि उनके पिता में कि किसी भी सरकार ने सुधि नहीं ली, उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में हीं किया गया है. उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास पर लोगों का तांता लग गया. उनके निधन पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व सांसद सुखदेव पासवान, विधायक देवंती यादव, मुख्य पार्षद सन्नू कुमारी, योगेंद्र यादव, इंद्रानंद पासवान, पूर्व मुखिया अनंत राय, गब्बर सिंह, अनंत सिंह, बृजमोहन सिंह, बलराम सिंह, डॉ दीनानाथ सिंह, उमर फारूक, विवेक भगत, विनोद सिंह, अभय सिंह, हसीब कौशर, मो निकाईल, जनार्दन यादव आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है.

मुझे मिला सदैव मार्गदर्शन: सांसद

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि वे श्री नारायण सिंह के हुनर से व्यक्तिगत रूप से काफी प्रभावित थे. वे ना केवल अररिया की माटी के सितारे थे, बल्कि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित होकर जिले के नाम को रौशन करने का काम किये थे. उनकी पेंटिंग में एक अगल हीं छटा होती थी, लगता था कि तस्वीर बातें कर रही हैं. पुराने समय में बहुत अधिक संसाधन नहीं होता था, बावजूद जब वे पेंटिंग लेकर आते थे तो देख कर मन मंत्र मुग्ध हो जाता था. उनके निधन से पर्सनली में आहत हुआ हूं, वे मेरे लिए मेरे अभिभावक तुल्य थे. जिन्होंने सदैव कर्म के पथ पर कार्य करने की मुझे प्रेरणा देने का काम किया. श्री नारायण सिंह के निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आलोक भगत, भाजपा के जिला प्रवक्ता अविनाश सिंह, भाजपा नेता समरनाथ सिंह, सांसद रेल प्रतिनिधि राजा मिश्रा, अधिवक्ता बिनोद प्रसाद, विनीत प्रकाश, राजद जिला अध्यक्ष मंडल अविनाश आनंद, जिप सदस्य आकाश राज आदि ने भी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >