अष्टयाम संकीर्तन का समापन

अष्टयाम में नेपाल के छह कीर्तन मंडलियों ने लिया भाग

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र घूरना बाजार स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर में रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित एक दिवसीय अष्टयाम संकीर्तन का समापन शनिवार को हो गया. जिसमें स्थानीय व नेपाल के छह कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया. हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे व काली दुर्गे राधेश्याम गौरी शंकर सीता राय के संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. आयोजन की शुरुआत पंडित हीरा के वैदिक मंत्रोचारण के बाद स्थानीय कीर्तन मंडली ने किया. इस अष्टयाम में स्थानीय कीर्तन मंडली व नेपाल के कीर्तन मंडली ने राम, सीता, राधा, कृष्ण शिव पार्वती, काली व हनुमान की आकर्षक झांकी भी आयोजित की. इसमें सबों ने अपनी-अपनी मंडलियों के साथ बेहतर कला का प्रदर्शन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >