प्राथमिक उपचार कैप्सूल प्रशिक्षण का समापन

कार्यक्रम में जीवन रक्षक तकनीके व प्राथमिक चिकित्सा की दी जानकारी

कुर्साकांटा. भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी 52वीं वाहिनी लेलोखर कंपनी की बाहरी सीमा चौकी मधुबनी कैंप में 30 दिवसीय प्राथमिक उपचार कैप्सूल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया. समापन के दौरान बटालियन स्तर पर चयनित दो प्रशिक्षुओं को एसएसबी कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को आपातकालीन चिकित्सा स्थितियों से निबटने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है. इस कार्यक्रम में जीवन रक्षक तकनीकें, प्राथमिक चिकित्सा, जख्म की देखभाल व सीपीआर जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सिखाया गया. जिससे वे त्वरित व प्राथमिक प्रभावी सहायता करने में सक्षम बन सकें. कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य प्रदाताओं व आम नागरिकों को मलेरिया, डेंगू व फाइलेरिया जैसे रोगों की पहचान व सही प्राथमिक उपचार सुनिश्चित करने के लिए सशक्त बनाना है. इसमें जैव सुरक्षा, आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक सहायता के साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी शामिल है. विशेषज्ञों ने प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक व सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया. जिससे प्रतिभागी स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत कर सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >