पंचायतों में लगेगा शिविर, सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की तैयारी

शिविर का आयोजन सुबह 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा. प्रत्येक पंचायत में शिविर प्रभारी की नियुक्ति की गई है,

पंचायतों में लगेगा शिविर, सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की तैयारी भरगामा सरकारी विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से भरगामा प्रखंड के सभी पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर प्रखंड सभागार भवन में बीडीओ शशिभूषण सुमन की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई. बीडीओ शशिभूषण सुमन ने बताया कि शिविर का आयोजन सुबह 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा. प्रत्येक पंचायत में शिविर प्रभारी की नियुक्ति की गई है, जो शिविर की संपूर्ण निगरानी करेंगे. सभी शिविर प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि वे शिविर की कार्य रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्र में भरकर दोपहर 01 बजे तक बीडीओ कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करें. बैठक में प्रखंड के सभी टोला सेवक, विकास मित्र व न्याय मित्रों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >