ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो भाई-बहनों की मौत

मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

फारबिसगंज. फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एसएच 77 के हरिपुर भालपट्टी के समीप बुधवार की देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो बच्चे सगे भाई बहन की मौत हो गयी. मृतक दोनों बच्चों का नाम सात वर्षीय अनुष्का कुमारी व तीन वर्षीय यश कुमार दोनों पिता रंजन दास चौरा परवाहा वार्ड संख्या 10 भागकोहेलिया फारबिसगंज का निवासी है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बच्चे की मां पूजा देवी अपने भाई अजय दास के साथ बाइक से अपने दोनों बच्चे के साथ अपने घर चौरा परवाहा भागकोहेलिया से सैफगंज परवाहा अपने एक संबंधी के यहां मुंडन समारोह में भाग लेने बुधवार की देर शाम जा रही थी जैसे ही हरिपुर भालपट्टी के समीप पहुंचा कि पीछे से तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक पर सवार बालक तीन वर्षीय यश कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि सात वर्षीय बच्ची अनुष्का कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद लाइफ सेवियर फाउंडेशन के मनीष कुमार साह, रोहित कुमार, दीपक वर्मा सहित अन्य स्थानीय लोगो ने गंभीर रूप से घायल बच्ची को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचा. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में विलाप कर रही मृतक बच्चे की दादी ने रंभा देवी सहित अन्य परिजनों ने बताया कि मृतक दोनों बच्ची दो बहन व एक भाई थे जिसमें एक भाई और एक बहन की आज सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक के पिता मजदूरी करते हैं. घटना के बाद पुलिस ने ठोकर मार कर भाग रहे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है. घटना की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार गुप्ता,परवाहा पुलिस कैंप प्रभारी अनि सुभाष प्रसाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर मृतक दोनों बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. इधर घटना की सूचना मिलते ही विधायक मनोज विश्वास, भागकोहेलिया मुखिया प्रतिनिधि रियाज अनवर, पूर्व पंसस मीकाईल उर्फ कारी,समाजसेवी इम्तियाज अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर विलाप कर रहे मृतक बच्चे के पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने में लगे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >