शाखा प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

प्रखंड क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा तारण में मंगलवार को सैकड़ों खाताधारकों व जीविका दीदी सहित अन्य ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक अलमांश नासिर के विरूद्ध जमकर प्रदर्शन किया व नारेबाजी की.

जोकीहाट. प्रखंड क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा तारण में मंगलवार को सैकड़ों खाताधारकों व जीविका दीदी सहित अन्य ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक अलमांश नासिर के विरूद्ध जमकर प्रदर्शन किया व नारेबाजी की. आक्रोशित ग्राहकों ने बैंक परिसर में नारेबाजी की व सड़क जाम करने की भी कोशिश की. ग्राहकों का आरोप था कि बैंक में एक सप्ताह से कामकाज बाधित है. अधिकांश खाताधारकों के खाते लॉक कर दिये गये हैं व केवाइसी के नाम पर लोगों को लगातार दौड़ाया जा रहा है. ग्राम पथराबाड़ी के शमीम ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तय है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से बैंक का चक्कर लगाने के बावजूद वे दो लाख रुपये नहीं निकाल पा रहे हैं. उन्होंने कहा बिना पैसे के बेटी की शादी कैसे होगी. वहीं जीविका दीदी शगुफ्ता नाज, नुसरत, सोनी, पार्वती देवी, रुबदा, फरहत समेत कई महिलाओं ने बताया कि पहले बैंक काकन चौक में था, फिर तारण में मर्ज किया गया. अब बैरगाछी में शाखा शिफ्ट करने की चर्चा हो रही है. उन्होंने कहा कि अगर बैंक जोकीहाट प्रखंड छोड़कर बैरगाछी चला गया तो सभी एसएचजी समूह अपना खाता बंद कर देंगे. ग्राहकों का कहना था कि शाखा प्रबंधक ग्राहकों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं. कुछ लोगों ने बताया कि वे 15 दिनों से केवल केवाइसी अपडेट के लिये बैंक का चक्कर काट रहे हैं. विरोध की सूचना मिलते ही जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा पुलिस दल-बल को मौके पर भेज कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया. ग्राहकों ने बैंक को तारण में ही बनाये रखने की मांग करते हुए एक आवेदन पर हस्ताक्षर कर वरीय अधिकारियों को भेजा. उधर बैंक परिसर में नोटिस चिपका मिला कि सभी स्टाफ चुनाव प्रशिक्षण में हैं, जिससे कार्य बाधित रहेगा. शाखा प्रबंधक अलमांश नासिर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नही किया. ग्राहकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >