-10- प्रतिनिधि, फारबिसगंज पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की याद में लाइफ सेवियर फाउंडेशन बिहार की टीम ने शहर के लायंस नेत्रालय ब्लड बैंक में रात्रि रक्तदान शिविर का आयोजन कर शहीद हुए वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर मुख्य व विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ संजीव कुमार यादव सहित अन्य ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया. शिविर में कुल 34 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. मौके पर डा अजय सिंह ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के जवानों ने आज 06 वर्ष पूर्व जो अपने देश के लिये कुर्बानी दी वो बेकार नही जायेगी. आज लाइफ सेवियर फाउंडेशन बिहार के रक्त वीरों द्वारा एक बेहद ही खूबसूरत पहल की शुरुआत की रक्तदान द्वारा देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया. मौके पर फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष रजत रंजन, लक्षमण शर्मा,अमित शर्मा, मनीष कुमार, राजा दास,सौरभ कुमार, अविनाश कन्नोजिया अंशु,सुजीत झा,अमित शर्मा,लक्ष्मण शर्मा,सोनू कुमार,आदित्य भगत सहित अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
