माखनलाल चतुर्वेदी की मनायी जयंती

साहित्यकारों ने माखनलाल चतुर्वेदी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया

फारबिसगंज. संस्था इंद्रधनुष साहित्य परिषद द्वारा बाल साहित्यकार हेमंत यादव की अध्यक्षता व विनोद कुमार तिवारी के संचालन में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर महान राष्ट्रकवि माखनलाल चतुर्वदी की जयंती मनायी. इस मौके पर सर्वप्रथम उपस्थित साहित्यकारों, साहित्य प्रेमियों व मौजूद गणमान्य लोगों ने राष्ट्र कवि माखनलाल चतुर्वेदी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पण कर उन्हें नमन किया. साहित्यकारों ने माखनलाल चतुर्वेदी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. मौके पर पूर्व प्राचार्य हरिशंकर झा, संस्था के संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी, पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद मंडल, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार झा, उप सचिव अरविंद ठाकुर, हरि नंदन मेहता,पू र्व प्रधानाध्यापक हर्ष नारायण दास, युवा कवि दिवाकर कुमार, सभाध्यक्ष हेमंत यादव, निशा पाठक, सुनील दास सहित साहित्य प्रेमी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >