सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

दूसरा गंभीर रूप से घायल, किया रेफर

फारबिसगंज. फारबिसगंज-खवासपुर वाया मुड़बल्ला मार्ग पर घोड़ाघाट मुखिया चौक के समीप सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में जहां बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय दीपक कुमार शर्मा पिता जीवछ कुमार शर्मा साकिन बलुआ टोला रमई के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल युवक का नाम रोहित कुमार मंडल है. लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवक पश्चिम दिशा की ओर से आ रहा था. इसी दौरान घोड़ाघाट के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हालांकि घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज पहुंचाया. जहां अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया और सड़क दुर्घटना की जांच में जुट गयी. घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज के नवनिर्वाचित विधायक मनोज विश्वास घटनास्थल पर पहुंचे व जानकारी लेते हुए पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rahul kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >