राम कथा को लेकर किया भूमि पूजन

भव्य राम कथा आयोजन की तैयारी शुरू

भरगामा. 20 अप्रैल 2026 से 28 अप्रैल 2026 तक भरगामा प्रखंड के शंकरपुर में आयोजित होने वाले राम कथा की तैयारियां जोरों पर है. इस पावन अवसर पर राम कथा आचार्य वेद बिहारी वृंदावन के सानिध्य में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान के लिए हवन यज्ञ कुंड का विधिवत भूमि पूजन संपन्न कराया. भूमि पूजन कार्यक्रम महंत उत्तम दास के नेतृत्व में पूरे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ. इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आयोजन की सफलता व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. मौके पर नारायण दास, पूर्व मुखिया श्यामानंद सिंह, ओम प्रकाश कुंवर ‘टार्जन’, प्रदीप सिंह, सत्यनारायण यादव, सखीचंद बहरदार, पिंटू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया. बताया गया कि राम कथा के दौरान प्रतिदिन कथा वाचन, भजन-कीर्तन व विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >