भरगामा डिग्री कॉलेज में बढ़ी शिक्षकों की संख्या, सात सहायक प्राध्यापकों ने संभाली जिम्मेदारी

राजकीय डिग्री महाविद्यालय भरगामा में चयनित सहायक प्राध्यापकों का योगदान जारी है। प्रधानाचार्य ने बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया।

भरगामा : बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा चयनित संविदा आधारित सहायक प्राध्यापकों के कॉलेज आवंटन के बाद राजकीय डिग्री महाविद्यालय भरगामा में शिक्षकों के योगदान का सिलसिला जारी है. समाजशास्त्र विभाग में डॉ. तृप्ति कुमारी और इतिहास विभाग में डॉ. आलोक कुमार के योगदान के साथ ही कॉलेज में सहायक प्राध्यापकों की संख्या सात हो गयी है.

प्रधानाचार्य प्रो. एसएल वर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से शिक्षकों के योगदान की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 अगस्त कर दी गयी है. चयनित शिक्षकों के दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सभी जानकारी सही पाये जाने पर योगदान स्वीकृत किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि अभी दो चयनित शिक्षकों का योगदान बाकी है. उम्मीद है कि वे भी निर्धारित अवधि में योगदान कर लेंगे. शिक्षकों के योगदान से कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है.

नियमित कक्षा संचालन पर जोर

प्रधानाचार्य प्रो. वर्मा और भंडारपाल डॉ. मेराज आलम ने नवनियुक्त शिक्षकों का स्वागत करते हुए नियमित रूप से कॉलेज आने और कक्षा संचालन पर विशेष ध्यान देने को कहा. शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही.

मौके पर अंग्रेजी विभाग की डॉ. पूजा गुप्ता, राजनीति विज्ञान के डॉ. राकेश कुमार शर्मा व डॉ. दीपेश कुमार, अर्थशास्त्र के डॉ. संतोष कुमार और इतिहास के डॉ. करण कुमार सहित अन्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राष्ट्रभूषण पिंटू

राष्ट्रभूषण पिंटू प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. भरगामा (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >