ऋण देने में बैंक अपनाएं उदार रवैया : डीएम

स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिये बांटें ऋण

अररिया. जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति डीएलसीसी की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं. जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाएं, ऋण वितरण व बैंकिंग गतिविधियों की समीक्षा की गयी. बैठक में पात्र लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाने, कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन जैसे क्षेत्र में युवाओं के बीच स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिये केसीसी ऋण का दायरा बढ़ाने व विभिन्न व्यवसाय के लिये बैंकों में लंबित ऋण संबंधी आवेदन का जल्द निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया. बैठक में जिले के सीडी रेसियो, एसीपी पर जिलाधिकारी ने संतोष जताया. इसे और बेहतर बनाने व कृषि, पीएमईजीपीवाई, पीएमएफएमई सहित अन्य क्षेत्रों में ऋण को बढ़ावा देने का निर्देश दिया गया. जिला कृषि पदाधिकारी को फॉर्मर रजिस्ट्री से आच्छादित किसानों को केसीसी का लाभ देने हेतु अग्रणी बैंक प्रबंधक से समन्वय स्थापित कर विशेष शिविर लगाने का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने सभी बैंक शाखाओं को सरकारी योजनाओं के लिये प्राप्त ऋण आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने व लंबित मामलों को प्राथमिकता पर निषादित करने के लिये निर्देशित किया गया. साथ हीं बैंक व विभिन्न सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया. ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव हो सके. बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक, डीडीएम नाबार्ड, प्रभारी पदाधिकारी बैंकिंग सहित विभिन्न बैंक के शाखा प्रबंधक सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >