दवा व्यवसायी संघ के चुनाव में आम सहमति का प्रयास विफल

त्रिकोणात्मक मुकाबले के आसार

फारबिसगंज. फारबिसगंज केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन का आगामी 05 अप्रैल को होने वाले संगठनात्मक चुनाव में आम सहमति बनाए जाने के प्रयास का कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला. आम सहमति बनाने के लिए चुनाव संचालन समिति के मुख्य चुनाव पदाधिकारी संदीप डाबड़ीवाला की अध्यक्षता में एक बैठक मारवाड़ी अतिथि सदन में की गयी थी. जिसमें सहायक चुनाव पदाधिकारी अजीत कुमार झा व मो जासीम के अलावा सभी 12 प्रत्याशी व विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में राकेश रौशन, ललित केडिया, दीपक शर्मा, मो जुबेर, अमित अग्रवाल, जोगबनी के सुदीप कुमार भारती, मनोज साह व संजय साह नरपतगंज से मिथिलेश दास उर्फ बबलु, हरिपुर से मो नौशाद सहित अन्य मौजूद थे. बैठक में काफी गहन विचार विमर्श के बाद के भी आम सहमति पर बात नहीं बन पाई. नामांकन दाखिल किए हुए सभी प्रत्याशी चुनाव लड़ने के प्रति दृढ़ संकल्पित दिखें. अब वस्तु स्थिति स्पष्ट हो जाने के बाद अध्यक्ष पद के लिए अवधेश कुमार साह व मो इम्तियाज कोषाध्यक्ष के लिए सुनील कुमार गुप्ता व सुधीर कुमार जायसवाल संगठन सचिव के लिए मुकेश जायसवाल व मणि शंकर कुमार उपाध्यक्ष पद के लिए गोपाल कृष्ण सोनू व मनोज मेहता के बीच सीधा मुकाबला होगा. जबकि सचिव पद के लिए कुंदन कुमार, मनोज कुमार भारती व शंकर प्रसाद साह के बीच त्रिकोणात्मक मुकाबला होगा. जबकि संयुक्त सचिव पद के लिए मात्र एक नामांकन दाखिल होने के कारण गणेश यादव निर्विरोध चुने जाएंगे. बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि मतदाता को अपनी सदस्यता पहचान के रूप में अपनी सदस्यता शुल्क रसीद,आधार कार्ड अथवा लाइसेंस की छाया प्रति में से कोई एक साक्ष्य के रूप में मतदान पदाधिकारी को दिखानी होगी. जब की फर्म के मालिक के बुजुर्ग अथवा महिला होने या अस्वस्थ होने की स्थिति में वे अपने पिता, पति, पत्नी, पुत्र, सहोदर भाई में से किसी एक को अधिकृत पत्र जारी करेगें. मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की आपत्ति पूरे साक्ष्य के साथ 30 मार्च तक की जा सकेगी यह विशेष प्रावधान किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >