कोसी स्नातक निर्वाचक नामावली के निर्माण में सहयोग करें जन प्रतिनिधि : डीएम

छह नवंबर तक आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित

अररिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद कोसी स्नातक चुनाव को लेकर निर्वाचक नामावली की तैयारी को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से निर्वाचक नामावली के निर्माण में अपेक्षित सहयोग की अपील की गयी. ताकि अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किया जा सके. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 01 नवंबर 2025 के आधार पर निर्वाचक नामावली तैयार किया जा रहा है. नामावली में नाम जोड़ने के लिए फार्म-18 में आगामी 06 नवंबर तक आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित है. नामावली में नाम शामिल करने के लिए उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने का अनुरोध राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से किया. वैसे स्नातक वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करने के लिए आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने तीन वर्ष पूर्व स्नातक की उपाधि हासिल कर चुके हैं. राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने इस कार्य में प्रशासन कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. बैठक में वरीय प्रभारी निर्वाचन अजय कुमार ठाकुर, कोसी स्नातक चुनाव के नोडल अधिकारी सह आपदा प्रबंधन पदाधिकारी नवनील कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ राम बाबू कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी फारबिसगंज अविनाश कृष्ण, अवर निर्वाचन पदाधिकारी अररिया अमर कुमार सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >