नवोदय विद्यालय में कला प्रदर्शनी का आयोजन

बच्चों की कलाकृति के कायल हुए लोग

अररिया. ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत प्लस टू कुनकुन देवी हाइस्कूल, फुलकाहा नरपतगंज के बच्चों सहित उच्च माध्यमिक विद्यालय, कपड़फोड़ा व अन्य विद्यालयों के बच्चों ने कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया में प्रेरणा उत्सव के दरम्यान विज्ञान व कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसमें उक्त विद्यालय के बच्चों ने अनुभव प्राप्त किया. विद्यालय का पूरा परिसर कलात्मक व रचनात्मक वातावरण में प्रेरणादायक साबित हुआ. शिक्षक आशीष आनंद ने बताया नवोदय विद्यालय अररिया एक ऐसे स्थल के रूप में बच्चों को देखने मिला, जहां पर्यावरण,कला, विज्ञान, खेलकूद व सामान्य ज्ञान को विकसित करने का अवसर मिला. इनके साथ अन्य शिक्षक पंकज कुमार, नेहा सिन्हा, दिलीप कुमार चौधरी, मो नदीम भी शामिल थे. यहां बच्चों को ओटू पार्क वैज्ञानिक व पर्यावरण संरक्षण सोच को विकसित करने पर बल दिया. कला प्रदर्शनी में नवोदय विद्यालय के कला शिक्षक राजेश कुमार ने इन बच्चों को कला के एक-एक तत्वों व तथ्यों से अवगत कराया. कला का संबंध आनंद के साथ साथ अन्य सभी विषयों जैसे विज्ञान, गणित, तकनीकी शिक्षा व जीवन से सीधा जुड़ा हुआ है. कला प्रदर्शनी में बच्चों की सृजनात्मक क्षमता को देखा गया. जहां प्रकृति से जुड़ाव को दर्शाने का भी प्रयास किया गया. पोस्टर कलर पेंटिंग, प्रिंट, कोलाज, पैटर्न डिजाइन, टेराकोटा मूर्तियां, सुखे पत्तों से लेकर पत्थरों पर चित्रकारी आदि कलाकृति सबको प्रभावित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >