राष्ट्रीय पोषण अभियान में अररिया को मिला दूसरा स्थान

अररिया को पोषण से जुड़े क्रियान्वयन के लिए दूसरा स्थान मिला

अररिया. राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत बिहार में अररिया दूसरे स्थान पर रहा. यह अभियान 08 मार्च 2018 को शुरू हुआ. कुपोषण की रोकथाम इसका लक्ष्य है. अररिया को पोषण से जुड़े बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए दूसरे स्थान पर चुना गया. राष्ट्रीय पोषण माह 2025 में अररिया जिले ने पूरे बिहार में अपनी विशेष पहचान बनायी है. बिहार सरकार के मध्याह्न भोजन योजना निदेशक विनायक मिश्रा द्वारा जारी पत्र के अनुसार, राष्ट्रीय पोषण माह (17 सितंबर से 16 अक्तूबर 2025) के दौरान अररिया जिले को राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है. वहीं अरवल तीसरे, वैशाली चौथे व बेगूसराय पांचवें स्थान पर रहा. विभागीय समीक्षा में पोर्टल पर दर्ज गतिविधियों, जनसहभागिता व पोषण संबंधित कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन को आधार बनाया गया. इस आधार पर अररिया जिले को दूसरे स्थान के लिए चयनित किया गया. निदेशक ने कहा कि जल्द ही इन शीर्ष पांच जिलों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. जिला समन्यवक सरोज कुमार तिवारी व रोहित कुमार चौरसिया डीपीओ एमडीएम के कड़ी मेहनत व जिला कार्यालय द्वारा किये गये नियमित अनुश्रवण व कार्यालय कर्मी के सहयोग का परिणाम है कि पूरे राज्य में अररिया जिले को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ. इसमें विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक द्वारा विशेष रुचि लेते हुए विद्यालयों में पोषण माह का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया. डीइओ संजय कुमार ने एमडीएम कार्यालय अररिया के सभी कर्मियों, पदाधिकारियों व जिले के सभी प्रधानाध्यापकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए इनके कार्यों की सराहना की. एमडीएम जिला स्तरीय टीम विद्यालयों में बच्चोंं को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन उपलब्ध के लिए सतत प्रयत्नशील हैं. जिस कारण अररिया जिले के 1933 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >