अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में जांच, निर्मल ट्रेडिंग सहित कई दुकानों का निरीक्षण, रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी गई
अररिया के नरपतगंज से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट:
Araria Fertilizer Shop Inspection: नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा बाजार में सोमवार को खाद एवं कीटनाशक दुकानों की औचक जांच की गई. यह जांच अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राहुल राज के नेतृत्व में की गई. टीम में उपनिदेशक पौध संरक्षण पूर्णिया रामकुमार तथा अररिया के सहायक निदेशक पौधा संरक्षण ऋतुराज शामिल थे.
शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि फुलकाहा क्षेत्र में कुछ दुकानों पर बिना लाइसेंस के कीटनाशक दवाइयों की बिक्री की जा रही है. इसी आधार पर टीम ने जांच अभियान चलाया.
दुकानों का किया गया निरीक्षण
जांच के दौरान निर्मल ट्रेडिंग सहित शिव दुर्गा ट्रेडिंग दुकानों का निरीक्षण किया गया. दस्तावेजों और स्टॉक की गहन जांच की गई.
निर्मल ट्रेडिंग में नहीं मिला कीटनाशक स्टॉक
निर्मल ट्रेडिंग के पास कीटनाशक बिक्री का लाइसेंस नहीं पाया गया, हालांकि जांच के दौरान वहां कोई कीटनाशक दवा का स्टॉक नहीं मिला.
रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी गई
जांच पूरी होने के बाद टीम ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर वरीय पदाधिकारी को भेज दी है.
किसानों ने उठाई खाद की समस्या
मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि जूट की खेती के लिए यूरिया की जरूरत है, लेकिन दुकानदारों द्वारा खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है.
अधिकारियों का आश्वासन
अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्या की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
