अररिया कॉलेज में चलाया गया स्वच्छता व वृक्षारोपण अभियान

अररिया कॉलेज में एनएसएस के तहत स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। प्राचार्य और छात्रों ने मिलकर परिसर की सफाई की और दर्जनों नए पौधे लगाए।

अररिया. अररिया कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के तत्वावधान में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्य प्रो रामदयाल पासवान ने की. प्राचार्य के आह्वान पर कॉलेज के सभी शिक्षकगण व छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ कॉलेज परिसर की साफ-सफाई व झाड़ियों की कटाई की. सबसे खास बात यह रही कि प्राचार्य खुद आगे बढ़कर सफाई कार्य में जुट गए. उन्हें काम करते देख छात्रों व शिक्षकों का जोश दोगुना हो गया व सभी ने पूरे मन से परिसर को साफ-सुंदर बनाने में सहयोग किया.

सफाई का सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है

प्राचार्य प्रो डॉ रामदयाल पासवान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है. जब कॉलेज का प्रांगण साफ-सुंदर दिखेगा, तभी पढ़ाई भी मन लगाकर हो सकेगी. कॉलेज देखकर दिल खुश होगा, तभी हृदय की प्रसन्नता से पठन-पाठन का कार्य संभव है. कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य व छात्रों द्वारा मिलकर लगभग दर्जनों पौधे भी लगाए गए.

स्वच्छता को जीवनशैली में अपनाने की अपील

प्राचार्य ने साफ सुंदर हो, देश हमारा का नारा देते हुए सभी से स्वच्छता को जीवनशैली में अपनाने की अपील की. इस स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण में डॉ नीतू, डॉ अब्दुल सलाम, डॉ राजेश मोहन, डॉ फैज आलम, डॉ श्रीवास्तव, डॉ भीमसर, डॉ अलका कुमारी, डॉ ललासर, डॉ प्रभात कुमार, डॉ आशीष कुमार झा, डॉ संदीप यादव व अमित सहित अन्य शिक्षकों व कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व छात्रों का मनोबल बढ़ाया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राहुल सिंह प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >