Araria News अफसा प्रवीण ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के नवम वर्ग के प्रवेश परीक्षा में 7वां स्थान किया प्राप्त

फारबिसगंज के ली अकादमी रोड बिरवान टोला वार्ड संख्या 15 निवासी मो दिलशाद आलम की पुत्री अफसा प्रवीण ने जिले का नाम रोशन किया है.

फारबिसगंज (अररिया) से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट Araria News : फारबिसगंज के ली अकादमी रोड बिरवान टोला वार्ड संख्या 15 निवासी मो दिलशाद आलम की पुत्री अफसा प्रवीण ने जिले का नाम रोशन किया है. अफसा ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया नई दिल्ली में नवम वर्ग में नामांकन के लिए आयोजित किये गये प्रवेश परीक्षा में सातवां स्थान प्राप्त कर ना केवल अपने माता पिता व परिवार के लोगों का, बल्कि फारबिसगंज सहित पूरे अररिया जिला व बिहार राज्य का नाम किया रौशन किया है. छात्रा अफसा प्रवीण के इस सफलता पर उनके घर परिवार में खुशी का माहौल है. उनके इस सफलता पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >