छह गैस एजेंसियों में प्रशासन की छापेमारी

छह गैस एजेंसियों में प्रशासन की छापेमारी

नियंत्रण कक्ष को मिली 530 शिकायतों में से 513 का हुआ समाधान, डीएम की टीम ने जांची उपलब्धता

अररिया. जिले में रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. जिले में सुचारू व पारदर्शी तरीके से सिलिंडर का वितरण सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन निरंतर सक्रिय है. इस क्रम में गुरुवार को जिले के छह गैस एजेंसियों में जिलाधिकारी द्वारा गठित अधिकारियों की विशेष टीम द्वारा छापामारी की गयी. हालांकि इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत सामने नहीं आयी. सिलिंडर के वितरण व उपलब्धता से जुड़ी उपभोक्ताओं की शिकायत को दूर करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष बेहद सक्रिय है. नियंत्रण कक्ष के माध्यम से अब तक कुल 530 शिकायतें प्राप्त हुई हैं. इसमें 513 शिकायतों का समाधान हो चुका है. शेष लंबित 17 मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित एजेंसियों का निर्देशित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >