केंद्र संचालन में गड़बड़ी पर पर होगी कार्रवाई : डीपीओ

नियमानुसार केंद्रों के संचालन पर दिया जोर

डीपीओ ने की आइसीडीएस से संबंधित योजनाओं की समीक्षा अररिया. आइसीडीएस के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए बुधवार को डीपीओ आइसीडीएस कविता कुमारी की अध्यक्षता में बैठक की गयी. डीआरडीए सभागार में आयोजित बैठक में सभी परियोजनाओं की महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड समन्वयक सहित अन्य भाग लिया. समीक्षा के दौरान डीपीओ आइसीडीएस सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र कच्चे मकान में संचालित नहीं होगा. साथ ही केंद्रों पर साफ-सफाई व सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश उन्होंने दिया. डीपीओ आईसीडीएस ने कहा कि केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में अगर किसी तरह की अनियमितता पाई जाती है तो सबसे पहले संबंधित महिला पर्यवेक्षिकाओं पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा पोषण ट्रैकर में सभी गतिविधियों को समय पर सही तरीके से अपलोड व सत्यापन सुनिश्चित कराने का निर्देश उन्होंने दिया. डीपीओ आइसीडीएस ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने पर बल देते हुए सभी लंबित आवेदनों को 24 घंटे के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया. साथ ही परवरिश योजना के लाभुकों का सही सर्वे कर निर्धारित प्रपत्र में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश उन्होंने दिया. ताकि योग्य लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके. मौके पर पोषण योजना के जिला समन्वयक कुणाल श्रीवास्तव, सोहेब रूमी, अनुज रंजन, अखिलेश कुमार, सभी प्रखंड समन्वयक, यूनिसेफ के प्रतिनिधि आशुतोष कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >