कल्याण योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

जिलाधिकारी विनोद दूहन ने अररिया में कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की. उन्होंने अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण योजनाओं, छात्रावासों और अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया.

अररिया : जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला कल्याण कार्यालय के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं, छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों तथा अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई.

बैठक के दौरान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई. डीएम ने अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में पीड़ितों को समय पर अनुदान राशि, विधिक सहायता एवं अन्य निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को सुनिश्चित करने को कहा.

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न छात्रावासों के संचालन की स्थिति की जानकारी ली. इसके अलावा महादलित टोलों में सामुदायिक भवन निर्माण सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन प्रगति की भी समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए.

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >