अभाविप का अनशन दूसरे दिन भी जारी

निजी स्कूल की मनमानी के खिलाफ ��क्रोश

फारबिसगंज. छात्र समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अभाविप सदस्य व छात्र नेता सूरज चौधरी का आमरण अनशन आज दूसरे दिन भी जारी रहा. आंदोलन के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल न होने पर अब शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों में आक्रोश है. गुरुवार को सूरज चौधरी के इस संघर्ष को बड़ी मजबूती देने श्री राम सेना के प्रदेश अध्यक्ष डिंपल चौधरी भी अपने समर्थकों के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे. छात्र हितों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए डिंपल चौधरी ने भी सूरज के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है. डिंपल चौधरी ने पत्रकारों से कहा जब तक छात्र नेता सूरज चौधरी की जायज मांगें पूरी नहीं होती व प्रशासन नींद से नहीं जागता, तब तक यह भूख हड़ताल जारी रहेगी. छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मौके पर भवेश कश्यप, किशु ठाकुर, अमित सिंह, गजेंद्र गुप्ता, पूर्व उप मुख्य पार्षद मोती खान, पूर्व जिला पार्षद सदस्य धूव्र दास, नीरज निराला, रूपेश यादव, मनोज सोनी, राहुल यादव, गौरव राठौड़, चांदनी सिंह, प्रियंका सिंह, नीलिमा साह, शिवानी सिंह, संजय अग्रवाल, राजेश केसरी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >