युवक व युवती ने प्रेम प्रसंग में खाया कीटनाशक दवा, दोनों की हालत गंभीर

प्रखंड की डेढुआ पंचायत स्थित वार्ड 08 धुमगढ़ अनंत चौक स्थित सिंह टोला में प्रेम प्रसंग में असफल युवक व युवती ने शुक्रवार की सुबह एक ही समय में दोनों अपने-अपने घर में रखी कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया.

सिकटी. प्रखंड की डेढुआ पंचायत स्थित वार्ड 08 धुमगढ़ अनंत चौक स्थित सिंह टोला में प्रेम प्रसंग में असफल युवक व युवती ने शुक्रवार की सुबह एक ही समय में दोनों अपने-अपने घर में रखी कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. जहां युवती की हालत काफी गंभीर बतायी जाती है. धुमगढ़ अनंत चौक वार्ड 08 सिंह टोला निवासी 18 वर्षीय युवती का गांव के ही 21 वर्षीय युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए वचनबद्ध था. इस मामले में युवती के परिजन की कड़ाई से आहत युवती ने शुक्रवार की सुबह घर में रखा कीटनाशक दवाई खा ली. इससे वह बेहोश हो गयी. परिजनों ने आनन-फानन में भपटिया स्थित एक निजी क्लिनिक में ले गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया. जिसे एंबुलेंस से अररिया फिर पूर्णिया ले जाया गया. जहां उनकी स्थिति काफी खराब हो चुकी थी. वहां से मेडिकल कॉलेज कटिहार रेफर कर दिया गया है. वहीं युवती के जहर खाने की हो-हल्ला पर युवक भी कीटनाशक दवा खा लिया. जिससे युवक बेहोश हो गया. परिजनों ने आनन-फानन में युवक को स्थानीय चिकित्सक के पास भर्ती कराया. जहां गंभीर स्थिति को देखते ही युवक को बाहर रेफर कर दिया गया. युवक को पूर्णिया ले जाया गया है. जहां उनका इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा है. मामले में बरदाहा थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने इस संबंध में पूछने पर बताया कि इस घटना की कोई सूचना उन्हें नहीं है. सूचना मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >