डाक पार्सल वाहन से 735 लीटर प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

महलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरैल गांव के पास एक डाक पार्सल वाहन में महलगांव थाना की गश्ती पुलिस ने शक के आधार पर जांच की.

अररिया.महलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरैल गांव के पास एक डाक पार्सल वाहन में महलगांव थाना की गश्ती पुलिस ने शक के आधार पर जांच की. इसमें वाहन पंजीयन संख्या बीआर 01जीएम 6617 से कुल 49 कार्टून में 735 लीटर प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद हुआ. इसे जब्त करते हुए आरोपित पटना के सोना गोपालपुर थाना अंतर्गत संपतचक गांव निवासी चालक चिंटू प्रसाद (38) पिता लखन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एसपी अमित रंजन ने बताया कि बरामद प्रतिबंधित कफ के संबंध में बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की जांच पड़ताल करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >