705 लीटर प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद

वाहन जांच अभियान के दौरान मिली सफलता

अररिया. नशीली पदार्थों के विरुद्ध अररिया आरएस थाना पुलिस ने पुनः बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अररिया आरएस थानाध्यक्ष अंकुर के नेतृत्व में विशेष समकालीन अभियान के तहत हड़िया टोल प्लाजा पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इसी क्रम में एक पिकअप वाहन रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 01 जीजी 0498 की जब तलाशी ली गयी तो उक्त वाहन से 45 कार्टून प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरफ बरामद किया गया. वहीं चालक चकमा देकर फरार हो गया. जिसमें आरएस थानाध्यक्ष अंकुर ने बताया कि पिकअप वाहन के साथ बरामद कफ सीरप कार्टून थाना लाया गया. जहां सभी कार्टून को खोलकर जब गिनती की गयी तो 100 एमएल के कुल 7050 बोतल में 705 लीटर प्रतिबंधित सिरप बरामद हुआ. इसके बाद कागजी कार्रवाई करते हुए कांड दर्ज करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है. साथ फरार पिकअप वाहन चालक की खोजबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >