60 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सुंदरनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कुर्साकांटा. सुंदरनाथ धाम में माघ माह के अंतिम मक्कर में अहले सुबह से ही प्रतिकूल मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं का सैलाव उमड़ता रहा. घना कोहरा के बीच भी लोगों के आस्था में कमी नहीं आई. बाबा का दरबार बम बम भोले की जयकारे से गूंजता रहा. सुंदरी मठ न्यास समिति के प्रबंधन अनुसार महंत सिंहेश्वर गिरि ने प्रात: दैनिक पूजन उपरांत श्रद्धालुओं के लिये शिव-पार्वती मंदिर का कपाट खोल दिया. कोहरा छंटते ही श्रद्धालुओं का जत्था महादेव का जयकारा लगाते मंदिर परिसर आने लगे. सुबह दस बजे के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती रही. संध्या साढ़े चार बजे तक लगभग 60 हजार लोगों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की. मंदिर समिति के विजय केशरी, ने बताया रविवार को 443 बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया. कमेटी की ओर से शिव भक्तों के लिये शुद्ध पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी. मंदिर आए श्रद्धालुओं ने कमेटी की व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >