फुल गोभी लोड ट्रक से 504 लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करों के मनसूबे पर पानी फेर दिया है. नए साल के जश्न के दौरान बिक्री के लिए बंगाल से तस्करी करके समस्तीपुर ले जा रही विदेशी शराब की एक बड़ी खेप ज़ब्त की है.

नववर्ष से पहले शराब तस्करों की साजिश नकाम, बंगाल से समस्तीपुर जा रही शराब की खेप जब्त अररिया. उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करों के मनसूबे पर पानी फेर दिया है. नए साल के जश्न के दौरान बिक्री के लिए बंगाल से तस्करी करके समस्तीपुर ले जा रही विदेशी शराब की एक बड़ी खेप ज़ब्त की है. शराब ले जा रहे ट्रक के ड्राइवर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है. उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि एक फुल गोभी लोड ट्रक से विदेशी शराब की खेप अररिया की ओर जा रही है. सूचना के सत्यापन के लिये उत्पाद विभाग की टीम हरियाबारा टोल टैक्स के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस क्रम में एक गोभी लोड ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसके अंदर से विदेशी शराब की खेप बरामद हुई. उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना पर हरियाबाड़ा टोल टैक्स के समीप से गोभी लोड ट्रक से 504 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. शराब तस्करी में शामिल वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले धीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से ट्रक पर शराब लोड कर ऊपर गोभी लोड कर दिया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब की खेप बंगाल से समस्तीपुर ले जायी जा रही थी. गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >