मतदान को लेकर बनायी गयीं 2613 पोलिंग पार्टियां

arariya election news 2025

arariya election news 2025 डिस्पैच सेंटर से जरूरी सामग्री के साथ रविवार को पोलिंग पार्टी संबंधित बूथों के लिए होंगे रवाना arariya election news 2025 अररिया. जिले के 06 विधानसभा सीटों के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जायेंगे. सभी विधानसभा सीटों पर सफलता पूर्वक मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 2613 पोलिंग पार्टियां बनायी गयी हैं. इसमें नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र में 441, रानीगंज में 457, फारबिसगंज में 465, अररिया में 439. जोकीहाट में 392 व सिकटी में 419 पोलिंग पार्टी बनाये गये हैं. सभी पोलिंग पार्टी को आगामी 09 नवंबर को विधानसभावार निर्धारित डिस्पैच सेंटर से नियुक्ति-पत्र, आईडी, मतदान सामग्री के साथ मतदान केंद्र के लिए रवाना किया जायेगा. वहीं 10 नवंबर को विधानसभा वार निर्धारित डिस्पैच सेंटर से ईवीएम व वीवीपैट उपलब्ध कराया जायेगा. लिहाजा सभी मतदान दल कर्मी व सुरक्षित कर्मियों को आगामी 09 नवंबर को विधानसभा वार आवंटित द्वितीय नियुक्ति पत्र एसएमएस के माध्यम से प्राप्त सूचना के अनुसार निर्धारित डिस्पैच सेंटर पर ससमय उपस्थित होकर उक्त सामग्री प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया है. कोई मतदान दल या कर्मी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये तो उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान दल के द्वितीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाये गये कुल 33 शिक्षक-शिक्षिकाओं के विरुद्ध पूर्व में प्रपत्र क में आरोप पत्र गठित करते हुए विभागीय कार्रवाई आरंभ किया जा चुका है. इसके अतिरिक्त पूर्व में तीन शिक्षकों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन व सरकारी कर्मी के आचरण के प्रतिकूल कार्य को लेकर उन्हें निलंबित किया जा चुका है. ——— तेज प्रताप यादव चुनावी सभा को करेंगे संबोधित सिमराहा. फारबिसगंज प्रखंड के रहिकपुर ठिलामोहन पंचायत स्थित बरदाहा दुर्गा स्थान मैदान पर निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में शनिवार को तेज प्रताप यादव एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. यह जानकारी निर्दलीय प्रत्याशी राजा रमण भास्कर उर्फ रंटू मंडल ने दी. उन्होंने बताया कि इसको लेकर हेलीपैड, मंच आदि बनाये जा रहे हैं. सभा स्थल पर बैरिकेडिंग की जा रही है. शनिवार उनका कार्यक्रम होना है. इसकी तैयारी जोरों पर है. निर्दलीय प्रत्याशी ने बताया कि उनका कार्यक्रम 12 बजे होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >