2250 पीस प्रतिबंधित लॉटरी टिकट व 3300 सौ रुपये जब्त, युवक गिरफ्तार

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा

फारबिसगंज. चोरी छुपे प्रतिबंधित लॉटरी टिकट का कारोबार करने वाले व लॉटरी टिकट को खरीदने वाले लोगों की धड़पकड़ के लिए फारबिसगंज थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के सुभाष चौक के समीप अवस्थित गली में छापेमारी कर बड़ी संख्या में प्रतिबंधित लॉटरी टिकट व नकद बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक सुमित कुमार पासी पिता उमेश पासी, सुल्तान पोखर वार्ड संख्या 04 फारबिसगंज जिला अररिया का निवासी बताया जाता है. गिरफ्तार युवक के पास से विभिन्न स्टेट के 2250 पीस प्रतिबंधित लॉटरी टिकट व 3300 सौ रुपये के साथ लॉटरी कारोबार का लेखा जोखा करने वाला रजिस्टर व नोट बुक भी बरामद हुआ है. बताया जाता है कि शहर के सुभाष चौक के समीप दो युवक प्रतिबंधित लॉटरी बेचते हुए नजर आये व पुलिस को देखते ही एक युवक भागने में सफल रहा. जबकि सुमित कुमार पासी को पकड़ लिया गया. प्रतिबंधित लॉटरी टिकट बरामदगी मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है. इस छापेमारी अभियान में स्थानीय थाना के पुअनि उपेंद्र शर्मा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों के अलावा पुलिस बल शामिल थे. थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >