ट्रक से 160 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद

असम से पटना ले जायी जा रही थी शराब

नरपतगंज. नरपतगंज पुलिस ने शनिवार को थाना के समीप एक ट्रक से 160 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त की. साथ ही वाहन चला रहे चालक को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चालक ओडिसा बालेश्वर जिले के बामपंथा थाना क्षेत्र का गणेश्वर गांव निवासी सुनील पासवान पिता देवन पासवान है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना के समीप एनएच पर एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान 160 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद होने पर चालक को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब लोडकर असम से पटना ले जायी जा रही थी. इस मामले को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष धनजी कुमार ने बताया कि 160 कार्टून अंग्रेजी शराब सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >