शराब पीने के आरोप में 14 व्यक्ति गिरफ्तार

अररिया उत्पाद विभाग टीम ने शराब पीने के आरोप में 14 व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

अररिया. अररिया उत्पाद विभाग टीम ने शराब पीने के आरोप में 14 व्यक्ति को गिरफ्तार किया. यह गिरफ्तारी उन्होंने जोगबनी चेकपोस्ट व फुलकाहा चेकपोस्ट से की है. उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया कि जोगबनी चेकपोस्ट व फुलकाहा चेक पोस्ट से 14 व्यक्ति को पकड़ा गया, सभी व्यक्ति नेपाल से आ रहे थे. सभी का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गयी तो सभी की शराब पीने की पुष्टि हुई. पकड़ाये गये व्यक्तियों में दो उप्र, दो नेपाल के लोग सहित अररिया व आसपास जिले के व्यक्ति शामिल हैं. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार सभी 14 व्यक्ति के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >