अररिया : जिले के सदर प्रखंड स्थित हयातपुर पंचायत में जल जीवन हरियाली की अलख जगाने सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री अररिया में होंगे. इसको लेकर राजा पोखर का जीर्णोद्धार कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है. राजा पोखर के जीर्णोद्धार कार्य व पोखर के बांध पर सड़क व पौधारोपण कार्यों को पूरा करने को लेकर तेजी की जा रही है. यहां तक कि राजा पोखर के बांध पर बने भवन को डेंटिंग-पेंटिंग कार्य पूरा कर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र का नाम भी दे दिया गया है.
जल-जीवन हरियाली की अलख जगाने आने वाले हैं मुख्यमंत्री, सज-संवर रहा राजा पोखर
अररिया : जिले के सदर प्रखंड स्थित हयातपुर पंचायत में जल जीवन हरियाली की अलख जगाने सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री अररिया में होंगे. इसको लेकर राजा पोखर का जीर्णोद्धार कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है. राजा पोखर के जीर्णोद्धार कार्य व पोखर के बांध पर सड़क व पौधारोपण कार्यों को पूरा करने को […]

शनिवार को एसडीएम रोजी कुमारी एसडीपीओ केडी सिंह ने जल जीवन हरियाली के माध्यम से राजा पोखर पर हो रहे कार्यों का निरीक्षण कर समय अनुसार हर हाल में पूरा करने की उम्मीद जतायी.
वहीं कार्यस्थल पर मौजूद बीडीओ आशुतोष कुमार व पीओ मुस्तफा जमाल ने कार्यों के प्रति मुस्तैदी से कार्यों को पूरा कराने व नहर की सफाई कार्यों के साथ-साथ सड़क के दोनों किनारों व नहर के बांधों पर पौधारोपण कार्यों में तेजी लाने की बात कही. इससे आसपास के गांव के लोगों में भी खुशी है. इधर, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो मुर्तजा भी वहां हो रहे कार्यों के प्रति सजग दिखे.
निर्माणाधीन हैलिपेड का डीएम ने किया निरीक्षण
अररिया. जल जीवन हरियाली यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित यात्रा की तैयारी जिले में युद्धस्तर पर जारी है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बाजार समिति परिसर में निर्माणाधिन हैलिपेड सहित वहां चल रहे अन्य कार्यों को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया.
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिये. जिलािधकारी ने परिसर से गैर जरूरी संरचनाओं को तत्काल हटाने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि परिसर के अंदर संचालित अग्निशमन कार्यालय को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित यात्रा के बाद अररिया कॉलेज परिसर में शिफ्ट कर दिया जायेगा. इसलिये अग्निशमन विभाग के कर्मियों के बाजार समिति परिसर में बने अस्थायी संरचना को तत्काल हटाया जा सकता है.
इसी तरह परिसर में एसएफसी कर्मियों के लिये बने अस्थायी संरचना को भी फिलहाल वहां से हटाने का निर्देश डीएम ने दिया. मौके पर जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सह एसएफसी प्रबंधक शंभु कुमार, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता गजाधर मंडल सहित अन्य मौजूद थे.