रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को ले प्रशासन ने गिदिरया गुमटी से हटाया अतिक्रमण

अररिया : जिला प्रशासन के द्वारा लगभग 1800 मीटर लंबे रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर गुरुवार को गिदिरया गुमटी के आस-पास से अतिक्रमणकारी दुकानदारों व जमिंदारों से जमीन को मुक्त कराने को ले अतिक्रमण अभियान चलाया गया. इससे पूर्व अतिक्रमणकारियों को जिला प्रशासन के द्वारा ओवर ब्रिज के निर्माण स्थल को खाली कराने […]

अररिया : जिला प्रशासन के द्वारा लगभग 1800 मीटर लंबे रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर गुरुवार को गिदिरया गुमटी के आस-पास से अतिक्रमणकारी दुकानदारों व जमिंदारों से जमीन को मुक्त कराने को ले अतिक्रमण अभियान चलाया गया. इससे पूर्व अतिक्रमणकारियों को जिला प्रशासन के द्वारा ओवर ब्रिज के निर्माण स्थल को खाली कराने का नोटिस दिया जा चुका था.

बावजूद अतिक्रमणकारियों के द्वारा निर्माण स्थल व बिहार सरकार की जमीन को खाली नहीं किया गया. अभियान का विरोध भी अतिक्रमणकारियों के द्वारा किया गया. विरोध करने वालों में से कुछ ऐसे रैयत भी शामिल थे जिनका जमीन सरकार के द्वारा ओवर ब्रिज निर्माण करने के लिए अधिकृत किया गया है.
ऐसे लोगों को समझा बुझाकर एसपी, एसडीओ व एसडीपीओ ने अतिक्रमणकारियों से जमीन को खाली कराया. मुआवजे की मांग करने वाले रैयतों को डीएम के द्वारा जल्द से जल्द मुआवजे राशि का भुगतान का आश्वासन भी दिया गया. लगभग 11 दुकानदारों के द्वारा जमीन का अतिक्रमण किया गया था.
इनमें से पप्पू यादव, मनोरंजन यादव, राजेश यादव, रमेश यादव सहित अन्य ने बताया कि अचानक उनका दुकान हटा लिये जाने से उनके समक्ष रोजी रोजगार की समस्या हो गयी है. अतिक्रमण हटाओ अभियान में एसपी, एसडीओ रोजी कुमारी, एसडीपीओ केडी सिंह, नगर परिषद के कर्मी शामिल थे. मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >