अररिया : शहर में हर दिन गहराती जा रही जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिये नगर परिषद वार्ड संख्या 23 के पार्षद सुमित कुमार सुमन ने जिला प्रशासन से शहर के चांदनी चौक से लेकर जीरो माइल तक फ्लाईओवर के निर्माण की मांग की है. नगर पार्षद ने इसे लेकर जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव व सदर एसडीओ रोजी कुमारी को पत्र लिख कर आम नगर वासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के इस महत्वपूर्ण सुझाव पर अमल करने की अपील की है.
वार्ड पार्षद ने की फ्लाई ओवर निर्माण की मांग

वार्ड पार्षद ने की फ्लाई ओवर निर्माण की मांग
Copied link
अररिया : शहर में हर दिन गहराती जा रही जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिये नगर परिषद वार्ड संख्या 23 के पार्षद सुमित कुमार सुमन ने जिला प्रशासन से शहर के चांदनी चौक से लेकर जीरो माइल तक फ्लाईओवर के निर्माण की मांग की है. नगर पार्षद ने इसे लेकर जिलाधिकारी […]
पत्र में वार्ड पार्षद ने कहा है कि शहर से होकर एनएच 327 ई के गुजरने के बाद से शहर में जाम की समस्या भयावह रूप ले लिया है. जाम के कारण चांदनी चौक से सदर अस्पताल के बीच की दूरी तय करने में लोगों को घंटों लग जाता है. इतना ही नहीं गंभीर रोगियों को लाने ले जाने वाले एंबुलेंस भी अक्सर जाम में फंस जाते हैं.
इससे महत्वपूर्ण समय बर्बाद होता है. सड़क के किनारे बाइक, ऑटो सहित अन्य दो पहिया व चार पहिया वाहनों के पार्किंग के वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर हो चुकी है. शहर में लगने वाले इस महाजाम को देखते हुए चांदनी चौक से जीरोमाइल मार्ग के रास्ते पर वर्मा सेल या इससे आगे तक फ्लाईओवर निर्माण के लिये जिला प्रशासन द्वारा प्रस्ताव तैयार कर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के वरीय परियोजना अभियंता को भेजे जाने की मांग पत्र में की गयी है.