रानीगंज : रानीगंज-भरगामा एनएच 327 ई पर बगुलाहा नहर पुल के समीप सोमवार की अलसुबह बरात से लौट रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. घटना में चार बराती गंभीर रूप से घायल हो गये. चारों बाराती की उम्र महज 10 से 13 वर्ष के बीच है. वहीं घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया. बताया जाता है कि स्कॉर्पियो के चालक को बारात में खाना नहीं मिला था.
बरात में चालक को नहीं मिला था खाना, गुस्से में पेड़ में मारी टक्कर
रानीगंज : रानीगंज-भरगामा एनएच 327 ई पर बगुलाहा नहर पुल के समीप सोमवार की अलसुबह बरात से लौट रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. घटना में चार बराती गंभीर रूप से घायल हो गये. चारों बाराती की उम्र महज 10 से 13 वर्ष के बीच है. वहीं घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक […]

इसी कारण वह गुस्से में तेज गति से वाहन चला रहा था. घटना के बाद पीछे से आ रही उसी बारात की दूसरी गाड़ी में बैठे लोगों ने घायल चारों बालकों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों की हालत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया रेफर कर दिया.
जानकारी के अनुसार रविवार रात सुपौल जिले के छातापुर थाना अंतर्गत खुटी वार्ड छह निवासी सुदो यादव के पुत्र ओमप्रकाश कुमार की बारात कटिहार गयी थी. सोमवार अलसुबह वापसी के दौरान अचानक तेज रफ्तार के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी.
उस गाड़ी पर सवार खुटी निवासी नारायण यादव के 13 वर्षीय पुत्र सुरज कुमार, डहेरिया निवासी घनश्याम यादव के दस वर्षीय पुत्र राजा कुमार, गोनहा निवासी ललन यादव के 13 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार व विजेन्द्र यादव के 12 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये.
खून से लथपथ चारों बालकों को दूसरे वाहन पर सवार बारातियों ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया. बारातियों ने कहा कि किसी बात को लेकर दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो के चालक ने खाना नहीं खाया था. इससे नाराज होकर वह तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था. परिजनों ने स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही से भीषण दुर्घटना होने की बात कही. वहीं सूचना पर रानीगंज पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है.