अररिया : नगर परिषद द्वारा बनाये गये आश्रय स्थल का रविवार को डीएम बैधनाथ यादव ने निरीक्षण किया. उनके साथ मुख्य पार्षद रितेश कुमार राय भी मौजूद थे. बता दें कि इस आश्रय स्थल का मुख्य पार्षद द्वारा हाल ही में उद्घाटन किया गया था. यह निरीक्षण एक स्वाभिवक प्रक्रिया थी.
डीएम श्री यादव ने आश्रय स्थल का निरीक्षण कर कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह को आवश्यक निर्देश दिया.साथ ही मुख्य पार्षद से आश्रय स्थल के व्यापक तौर पर प्रचार प्रसार पर चर्चा करते हुए आश्रय स्थल के स्ट्रैक्चर में बदलाव के कुछ निर्देश भी दिये. उन्होंने खास तौर पर यह कहा कि आश्रय स्थल में 20 रुपये में बेड तो 35 रुपये में प्रति प्लेट अगर भोजन मिल रहा है
तो यह लोगों की सुविधा के लिए कम खर्चे में अच्छी व्यवस्था है. इसका प्रचार प्रसार होना चाहिए. होना यह भी चाहिए कि सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों को भी इससे अवगत कराया जाये.
कहा कि इससे अच्छा क्या हो सकता है कि इतने कम खर्चे में शहर में आने वाले लोगों को हर सुविधा मिल रही है. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह, फारबिसगंज एसडीओ रवि प्रकाश, नगर मिशन प्रबंधक नीरज कुमार, पार्षद प्रतिनिधि अजीम अख्तर के अलावा आश्रय स्थल के रखरखाव कर रही एसएचजी की महिला संगठन प्रगति महिला स्वाबलंबी की सदस्य मौजूद थे.
डीएम ने क्या-क्या दिये निर्देश
सबसे ऊपर के तले पर महलाओं व युवतियों के रुकने की हो व्यवस्था, लगाया जाए सीसीटीवी
रसोईघर के लिए भी स्थान में हो बदलाव
प्रचार-प्रसार करें, मरिजों के परिजनों को हो जानकारी, शहर में है कम खर्च में आश्रय की व्यवस्था
35 रुपये में भोजन तो उसका मिनु भी करें डिस्पले
छात्र-छात्राओं को दें प्राथमिकता
अगर आने वाले लोग पड़े बीमार तो उनके फर्स्ट ऐड की हो व्यवस्था
पदाधिकारी अपने नंबर को करे डिसप्ले, जिससे लोग कर सके शिकायत
