103 मामलों की मध्यस्थता पर लगी मुहर

यह सीजन 31 मार्च 2026 को समाप्त हो जायेगा

अररिया. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के मार्गदर्शन में विगत 02 जनवरी से लगातार 31 मार्च तक पक्षकार अपने न्यायालय मामलों का शीघ्र, शांतिपूर्ण तरीके से समाधान कराने में जुटे हुए हैं. 90 दिवसीय राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान सीजन -02 की अपार सफलता के लिए मध्यस्थता केंद्र में विभिन्न न्यायालयों से आए मामलों में अबतक 103 मामलों में सफल मध्यस्थता की कार्रवाई पूरी कर ली गयी है. मध्यस्थता केंद्र के 12 प्रशिक्षित मध्यस्थ में से 03 प्रशिक्षित मध्यस्थ न्यायिक पदाधिकारियों का तबादला होने के बाद वर्तमान में शेष बचे 09 प्रशिक्षित मध्यस्थ सफल मध्यस्थता करने के लिए लगे हुए हैं, इनमें 02 न्यायिक पदाधिकारी मध्यस्थ व 07 अधिवक्ता मध्यस्थ हैं. यह जानकारी प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय के हवाले से एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने दी है. डीएलएसए सेक्रेटरी ने बताया कि 90 दिवसीय राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान सीजन -02 का अंतिम 05 दिन बचा हुआ है. यह सीजन 31 मार्च 2026 को समाप्त हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >