जुलाई के अंत तक होगी 65वीं बीपीएससी की मुख्य परीक्षा, जानें 64वीं मेंस परीक्षा का कब आएगा रिजल्ट…

64वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई तक निकलेगा. बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने रविवार को बताया कि 64वीं बीपीएससी मुख्य परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से हो रहा है और 15 जुलाई तक इसे पूरा कर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित कर दिये जाने की उम्मीद है.

64वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई तक निकलेगा. बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने रविवार को बताया कि 64वीं बीपीएससी मुख्य परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से हो रहा है और 15 जुलाई तक इसे पूरा कर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित कर दिये जाने की उम्मीद है. वहीं, 65वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन जुलाई के अंत तक होगा. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इस दिशा में आयोग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. यदि सरकार के द्वारा उनको सेंटर उपलब्ध करा दिया जायेगा, तो वे जुलाई के अंत तक परीक्षा ले लेंगे.

Also Read: Sushant Singh Rajput Dies : बिहार के राज्यपाल, सीएम और डिप्टी सीएम समेत इन नेताओं ने जताया शोक
नहीं आयी है 66वीं परीक्षा की अधियाचना

66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की अधियाचना अब तक नहीं आयी है. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि इसके आने के बाद ही इस परीक्षा की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. विदित हो कि इस परीक्षा से संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का सिलेबस बदलने वाला है और इसे यूपीएससी के पैटर्न पर पूरी तरह आधारित किया जाना है. लिहाजा छात्र इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >