बिहार : दुष्‍कर्म पीडि़ता को पंचायत ने 41 हजार रूपये लेकर मामला रफा-दफा करने को कहा

बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के पंचायत भवन में महिला के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है. वहीं आरोप है कि जब पीडि़ता अपनी शिकायत लेकर पंचायत पहुंची तो उसे 41 हजार रूपये लेकर मामला रफा-दफा करने का फरमान सुनाया गया. पुलिस का कहना है कि महिला को करीब 20 दिन […]

बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के पंचायत भवन में महिला के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है. वहीं आरोप है कि जब पीडि़ता अपनी शिकायत लेकर पंचायत पहुंची तो उसे 41 हजार रूपये लेकर मामला रफा-दफा करने का फरमान सुनाया गया. पुलिस का कहना है कि महिला को करीब 20 दिन पहले खेरिया पंचायत के वार्ड सदस्‍य प्रकाश दास ने इंदिरा आवास की राशि लेने के लिए पंचायत बुलाया था, जहां चार लोगों ने इस घिनौने कांड को अंजाम दिया.

वहीं महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसने अपनी आपबीती पंचायत को बताई तो पंचायत ने 41 हजार रूपये लेकर मामले को रफा-दफा करने को कहा. पंचायत की बात न मानने पर अपने पति की जान से मारने की धमकी भी दी गई. इसके बाद महिला कोढ़ा थाना पहुंची लेकिन थाना प्रभारी ने कोई कारवाई नहीं की.

इसके बाद वह पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार पहुंची , इसके बाद पूरा मामला प्रकाश में आया. पुलिस अधीक्षक छत्रनील सिंह के निर्देश पर कोढ़ा थाने में पीडि़ता का एफआईआर दर्ज कर कर लिया गया.

कटिहार (सदर) के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि एफआईआर में गांव के ही चार लोगों को नामजद कराया गया है. जिनमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >