युसूफ व फिरोज हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या

सीवान : नगर थाने के रामराज्य मोड़ के समीप बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर युसूफ व फिरोज हत्याकांड के गवाह रालोसपा के जिला महासचिव के भाई जावेद उर्फ श्याम बाबू की हत्या कर दी गयी. वह शहाबुद्दीन के भतीजे युसूफ व फिरोज की हत्या का मुख्य गवाह था. गोलीबारी से रामराज्य मोड़ पर […]

सीवान : नगर थाने के रामराज्य मोड़ के समीप बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर युसूफ व फिरोज हत्याकांड के गवाह रालोसपा के जिला महासचिव के भाई जावेद उर्फ श्याम बाबू की हत्या कर दी गयी. वह शहाबुद्दीन के भतीजे युसूफ व फिरोज की हत्या का मुख्य गवाह था. गोलीबारी से रामराज्य मोड़ पर अफरा-तफरी मच गयी. देखते- देखते घटनास्थल के आसपास की सभी दुकानें बंद हो गयीं.

मृतक श्याम बाबू उर्फ जावेद रामराज्य मोड़ निवासी लाल बाबू का पुत्र था. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शाम करीब पांच बजे आसपास के सभी लोग असर का नमाज पढ़ने गये थे. श्याम बाबू स्नान कर कमर में तौली लपेट कर घर के सामने चिकेन की दुकान पर बैठा था. इसी दौरान करीब पांच बजे के आसपास अपाची बाइक पर सवार अपराधी आये और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे.
लोगों का कहना है कि तीन गोलियां तो श्याम बाबू को नहीं लगीं. लेकिन, अपराधियों की चौथी गोली श्याम बाबू के सिर में लगी और वह वहीं गिर गया. गोली की आवाज सुनकर घर तथा आसपास के लोग पहुंचे तथा घायल श्याम बाबू को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचे.
लेकिन, सदर अस्पताल पहुंचने के पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही एएसपी कांतेश कुमार मिश्र घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली. लोगों की अधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सदर अस्पताल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >