पुलिस पहुंची तो सड़क पर पैसे फेंक उलझाया, हो गये फरार

भागलपुर : शुक्रवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के पटल बाबू रोड पर रेणुका कॉम्प्लेक्स स्थित एसबीआइ एटीएम को तोड़कर पैसे निकालने का प्रयास किया गया. एटीएम तोड़ने के दौरान ही कोतवाली थाने की गश्ती गाड़ी मौके पर पहुंच गयी. जब तक पुलिस अपराधी को पकड़ पाती, अपराधी ने सड़क पर पैसे फेंक गश्ती पार्टी […]

भागलपुर : शुक्रवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के पटल बाबू रोड पर रेणुका कॉम्प्लेक्स स्थित एसबीआइ एटीएम को तोड़कर पैसे निकालने का प्रयास किया गया. एटीएम तोड़ने के दौरान ही कोतवाली थाने की गश्ती गाड़ी मौके पर पहुंच गयी. जब तक पुलिस अपराधी को पकड़ पाती, अपराधी ने सड़क पर पैसे फेंक गश्ती पार्टी में मौजूद होमगार्ड जवानों को उलझा दिया और मौके का फायदा उठाकर अपनी सफेद रंग की कार लेकर मौके से फरार हो गये.

बता दें कि 15 मार्च 2019 को भी इसी एटीएम को तोड़कर पैसे निकालने का प्रयास किया गया था. 15 मार्च को भी शुक्रवार का ही दिन था. घटना शुक्रवार रात करीब 12.30 बजे की है. जानकारी के अनुसार एटीएम के बाहर खड़ी सफेद रंग की कार देख गश्ती पुलिस को शक हुआ. जैसे ही गश्ती पुलिस उतरकर एटीएम के तरफ बढ़ने लगी एटीएम में घुसा एक व्यक्ति निकलकर भागने लगे. इस दौरान कोतवाली थाना के गश्ती पदाधिकारी ने कुछ दूर अपराधी का पीछा भी किया. लेकिन अपराधी अपनी कार लेकर भागने में सफल रहे.

घटना के तुरंत बाद गश्ती पदाधिकारी ने अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया. पुलिस ने जब वापस लौटकर एटीएम की जांच की, तो पाया कि एटीएम के वॉल्ट पर मौजूद कवर को तोड़ दिया गया है. लेकिन अपराधी वॉल्ट को काटने में असफल रहे. घटना की जानकारी एसबीअाइ प्रबंधक को दी गयी. हालांकि देर शाम तक मामले में किसी भी प्रकार का केस दर्ज नहीं कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >