सड़क हादसे में वृद्धा की गयी जान

बख्तियारपुर/मोकामा : बख्तियारपुर एन एच-31 पर अब्बुमहमतपुर गांव के समीप शुक्रवार के अहले सुबह अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 75 वर्षीया महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. महिला की पहचान दानापुर, दलदली रोड निवासी स्व पुणेश्वर यादव की पत्नी के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार वृद्धा अपनी बेटी के यहां […]

बख्तियारपुर/मोकामा : बख्तियारपुर एन एच-31 पर अब्बुमहमतपुर गांव के समीप शुक्रवार के अहले सुबह अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 75 वर्षीया महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. महिला की पहचान दानापुर, दलदली रोड निवासी स्व पुणेश्वर यादव की पत्नी के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार वृद्धा अपनी बेटी के यहां बख्तियारपुर नगर पर्षद के राघोपुर गांव आयी हुई थी. शुक्रवार की सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >