गया : नौकरी लगाने के नाम पर 56 लाख ठगनेवाला गिरफ्तार

गया : कई लोगों से सरकारी नौकरी लगाने के नाम नाम पर ठगी करनेवाले छपरा के एकमा के कुंदन कुमार श्रीवास्तव को पुलिस ने छपरा में धर दबोचा. गौरतलब है कि जनवरी में सुमन लता व अन्य के बयान पर रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. आरोप लगाया गया था कि विभिन्न सरकारी […]

गया : कई लोगों से सरकारी नौकरी लगाने के नाम नाम पर ठगी करनेवाले छपरा के एकमा के कुंदन कुमार श्रीवास्तव को पुलिस ने छपरा में धर दबोचा.
गौरतलब है कि जनवरी में सुमन लता व अन्य के बयान पर रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. आरोप लगाया गया था कि विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर कुंदन ने कई लोगों से करीब 56 लाख रुपये की ठगी कर ली है. ठगी के बाद श्रीवास्तव गया से फरार हो गये थे.
रामपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सरकारी नौकरी के नाम पर दर्जनों लोगों से 56 लाख रुपये की ठगी करनेवाले आरोपित को एकमा से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. इस मामले में रामपुर थाने में कांड संख्या 2/18 दर्ज किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >